A2Z सभी खबर सभी जिले की

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया

संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर दीवान मोहल्ला कामां में आज दिनांक 12-10-25 रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सप्त शक्ति संगम मातृ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मां भारती एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया  ! कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू खंडेलवाल मातुकी वाले समाज सेवी ने की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  के रूप में मंजू खंडेलवाल पंछी खल वाले रही  तथा कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय की आचार्या मुस्कान खंडेलवाल ने रखी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुधा जैन रही जिन्होंने नारी शक्ति पर प्रकाश डाला तथा कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के विषय में अपने विचार रखे।तारा जी ने अपने उदबोधन में बताया कि हर मां को अपने बच्चे को जीजा बाई की तरह संस्कार देने चाहिए मिथलेश गुप्ता जी ने आज की चकाचौंध पर प्रकाश डाला। अंत में नारी शक्ति से प्रश्न पूछे गए जिनके महिलाओं उत्तर दिए उनको इनाम मंजू खंडेलवाल मातुकी वाले की तरफ से दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य साधना शर्मा ने सभी माता बहनों से संकल्प कराया तत्पश्चात अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में 120 महिलाऐं उपस्थित रही।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!