A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सर्वशिक्षा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।नए शिक्षा सत्र के आगमन के साथ क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान जोर-शोर से चलाया गया। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालय छिमौली में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए तथा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर विद्यालय में स्वागत किया गया। साथ ही उनका मुंह मीठा कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वहीं, सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय करहिया के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में रैली निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से सभी को बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय प्रांगण में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। इस दौरान सफल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए वार्षिक नव महोत्सव की शुरुआत भी की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक में पांच नए बच्चों का प्रवेश कराया गया है, जिन्हें ड्रेस, पेंसिल और किताबें भेंट की गईं।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!