A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

इस साल की शोभायात्रा में शामिल होने तीन लाख से ज्यादा रामभक्त।

*प्रेस रिलीज*

*इस वर्ष कि शोभा यात्रा में शामिल होगे तीन लाख से जादा रामभक्त*

आज श्रीरामनवमी पूजा सेन्ट्रल कमिटि कि बैठक आज धर्म सभा भवन में आयोजित कि गई। इस बैठक में गयाजी के सभी झंडा प्रभारी शामिल हुए व झंडा समिति के अध्यक्ष शामिल हुए।

कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने कहां कि देश के कई राज्य के हिंदू कलाकार इस बार शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएँगे. वहीं जनसंपर्क के माध्यम से सभी राम भक्तो से सम्पर्क किया जा रहा है शोभायात्रा में शामिल होने के लिए इस साल तीन लाख से जादा राम भक्त यात्रा में भाग लेगें! वही इस वर्ष 10 से अधिक झंडा समितीयों में हजारों हजार महिला पहली बार शामिल होगी! सभी महिला परम्परीक पोषक में शामिल होगी, पूरे गया शहर में भगवा झंडों से सजाया जा रहा है! वही राम भक्तो के स्वागत में एक हजार से अधिक राम भक्त पीने का पानी व विभिन्न व्यंजन के साथ स्वागत करेंगे। इस वर्ष राम आयेगे तो अंगना सजायेगें गाने के साथ शोभा यात्रा का आयोजन होगा।

Related Articles

संगठन महामंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहां कि हर साल कि भाति इस बार भी पुरे परम्परीक तरीके से शोभा यात्रा निकाली जायेगी! प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय को सभी के समक्ष रखा गया है! वही इस शोभा यात्रा में कोई भी समस्या प्रशासन कि ओर से ना हो उसके लिए प्रशासन से निरंतर वार्ता चल रही हैं।शोभा यात्रा के मार्गो को चिन्हित कर लिया गया है वही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर निगम को शोभा यात्रा में आ रही सारी समस्याओ से अवगत करा दिया गया है और उसे दूर करने के लिए बोला गया है। बैठक में यह भी बिन्दू आया है कि लाईसेंस के लिए दिए जा रहें आवेदन का रिसिविंग थाना दें। वही थाना शोभा यात्रा को प्रभावित करने के लिए नए नए नियम ला रही है जो कि गलत है।

समिति के महामंत्री मनीलाल बारीक जी ने कहां कि हम सभी को हर घर जा कर सभी माताओं बहनों व युवाओ को शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना दिया जाए, समय का पूरा ख्याल रखा जाए सभी लोग ससमय शोभा यात्रा को निकाले यह भी निश्चित करें।

मिडिया प्रभारी सूरज सिंह ने कहां कि सभी झंडा समिति को सभी दिशानिर्देश दे दिया गया है। यह रामनवमी शोभा यात्रा काफी खास है 500 वर्षो का तपस्या आज खत्म हो गया और रामलला अपने मंदिर में आ गए इस लिए यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। शोभा यात्रा को कैसे भव्य बनाए इसके लिए सभी कार्य को अन्तिम रूप दिया गया हैं।

इस मौके पर संरक्षक मंडल सदस्य उदय वर्मा,जगदीश शर्मा,अनिल स्वामी,कौशलेंद्र नारायण, कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह,संगठन महामंत्री ओम प्रकाश सिंह,महामंत्री मनी लाल बारीक,कोशा अध्यक्ष नबीन वर्मा,सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंदन भदानी ,देवुत्तम जी,हिमांशु जी,नगर मंत्री, रोहित भदानी, शशि चौरसिया,कमल बारीक,साकेत झा,राम बारीक नवीन कुमार,राजू यादव,राजू रजक,अजय राजू,अमित मोहन मिश्र, नितिन शर्मा, छोटू बारीक आदि मौजूद थे.

त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!