A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणपुर विधुत विभाग कार्यालय के बाहर किसानों का धरना

बीते 10 महीनों से जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग

कोटपूतली बहरोड़ जिले के नारायणपुर विधुत विभाग कार्यालय के बाहर किसान बीते 10 महीनों से जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे। युवा नेता राकेश दायमा भी किसानों के साथ धरने पर बैठे व नारेबाज़ी की।

 

किसानों का आरोप है कि 2-3 बार सेक्शन पास होने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

युवा नेता राकेश दायमा ने कहा कि विधुत विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को परेशानी हो रही है और जल्द ही ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।

Show More
Back to top button