A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेहरियाणा

हिसार लोकसभा क्षेत्र की आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को करारी हार मिली है।

हिसार से रामनिवास बेनीवाल की रिपोर्ट।

हिसार। सीएम मनोहरलाल ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव कैमरी में रैली की थी। रैली में उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल का नाम लिए बिना भ्रष्टाचार को लोग टिप्पणी की थी। भ्रष्टाचार का एक किस्सा सुनाते हुए लोगों से पूछा कि आप समझ गए ना किसको कह रहा हूं। इसके बाद बिश्नोई समाज के लोगों में गहरा रोष उभरा। बाद में पूर्व सीएम ने फतेहाबाद में आयोजित रैली में भजनलाल को लेकर अपनी टिप्पणी के बारे में कहा कि वह चौधरी भजनलाल को लेकर नहीं थी। आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश से करीब 12 हजार वोटों करारी हार मिली है।

 

आदमपुर विधानसभा के मतदाता चौधरी भजनलाल का दिल से सम्मान करते हैं। जिसमें बिश्नोई समाज के साथ दूसरे समाज के लोग भी उनके समर्थन में रहते हैं। हरियाणा बनने के बाद आज तक आदमपुर सीट पर आज तक चौधरी भजनलाल परिवार के अलावा कोई नहीं जीता। चौधरी भजनलाल के स्वर्गवास के बाद भी आदमपुर की जनता उनके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए उनके परिवार को ही जीत दिलाती है। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल को लेकर दिए गए बयान ने भाजपा की वोट तोड़ने का काम किया।

Related Articles

भाजपा को दूसरे दिन ही अहसास हो गया था कि पूर्व सीएम मनोहरलाल की टिप्पणी ने बहुत नुकसान कर दिया है। इसके बाद उन्होंने इसे सुधारने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भाजपा ने भव्य बिश्नोई, कुलदीप बिश्नोई के जरिए भी लोगों को मनाने की कोशिश की लेकिन जनता ने उस टिप्पणी का जवाब अपने वोट से देकर हिसाब चुकता कर दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!