A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुन श्रोता मंत्रमुग्ध 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। श्री गायत्री महायज्ञ की 68वीं वर्षगांठ में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास ने श्रीकृष्ण बलराम जन्म के बाद नामकरण एवं बाल लीलाओं की सुंदर कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल राधे-राधे की जय घोष से गुंजायमान हो उठा।

श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास दुर्गा प्रसाद द्विवेदी ने श्रीकृष्ण एवं बलराम के नामकरण का सुंदर वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान के सैकड़ो नाम है। लेकिन यशोदा मैया का नाम श्री कृष्ण सबको प्यारा है। इसके बाद उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं की सुंदर कथाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा पंडाल राधे-राधे के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा सुनने के लिए पंडाल खचाखच भरा हुआ था। वही इस मौके पर लगे मेले में कस्बा वासियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!