

दौसा।(दीपक शर्मा बामनवास) पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दौसा में आयोजित स्कूटी वितरण समारोह में भाजपा नेता जगमोहन मीणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जगमोहन मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को स्कूटी वितरण जैसी योजनाएं न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी कुंजी है। आज की बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी देश प्रगति करेगा।
उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। स्कूटी मिलने से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी, जिससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकार की मंशा है कि कोई भी बेटी संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज और विकसित राजस्थान की नींव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा ऐसी योजनाएं भविष्य की पीढ़ी को मजबूत बनाएंगी प्रधानाचार्य लालाराम मीणा ने कहा कि “यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि हमारी छात्राएं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं। स्कूटी वितरण से छात्राओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विपिन जैन, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्याम बडोली, राजेंद्र शर्मा, ऋषि राज मीणा, रिकी पोंटिंग, रोहित डगायच, हरीश झालानी,महेश गुप्ता, रवि पालीवाल,मंजू साहू, लक्ष्मी जांगिड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।