A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

नए पंचायत भवन में मुखिया से लेकर सरपंच तक के बैठने की व्यवस्था

‎पंचायत भवन एवं अभियोजन भवन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन 

‎नए पंचायत भवन मुखिया से लेकर सरपंच तक के बैठने की व्यवस्था

‎पंचायत भवन एवं अभियोजन भवन का करेंगे उद्घाटन

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:20 बजे रतनी प्रखंड के सोहरैया पंचायत भवन के उद्घाटन से होगा। इसके बाद वे विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे। 10:45 बजे वे जहानाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री 11:00 बजे अभियोजन भवन का उद्घाटन करेंगे और श्रम भवन का निरीक्षण करेंगे। 11:10 बजे वे पुराने प्रखंड में जीविका द्वारा संचालित सिलाई सेंटर और जीविका की अन्य योजनाओं के स्टॉल का भी निरीक्षण करेंगे।

‎इन कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न स्थानों पर ईंट सोलिंग और मिट्टी भराई का काम भी चल रहा है। जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी लगातार उद्घाटन स्थलों पर कैंप कर रहे हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

Related Articles

‎‎रतनी प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। नए पंचायत भवन मुखिया से लेकर सरपंच तक के बैठने की व्यवस्था। उन्होंने जानकारी दी कि नए पंचायत भवन का निर्माण आम लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है, जिसमें मुखिया से लेकर सरपंच तक के बैठने की व्यवस्था है। पंचायत के सभी कार्य इसी भवन से निष्पादित किए जाएंगे। सोहरैया पंचायत के मुखिया जयशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते हुए बताया कि वे दिन-रात तैयारियों में लगे हुए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!