A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं…

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई जाए.. मतदाता बी एल ओ को सही जानकारी दे.. एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।।एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) को लेकर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रमोदसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में शनिवार को दोपहर 12 बजे बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

एसडीएम श्री गुर्जर ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर के 24 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि इस कार्य में बीएलओ का सहयोग कर कार्य में प्रगति लाए क्योंकि कई बूथों पर कार्य की रफ्तार धीमी है। बीएलए मतदाताओं के घर जाकर सीधे संपर्क करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

एसडीएम ने बीएलए को अपने क्षेत्र में गणना प्रपत्र का विवरण कार्य जल्द पूरा करने और बीएलओ के साथ मिलकर सही जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सुपरवाइजरों को भी अपनी टीम के साथ प्रत्येक परिवार से समय पर प्रपत्र जमा करवाने और भरे गए विवरण की बारीकी से जांच करने को कहा गया। वर्तमान में चल रहे इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। वे एकत्रित जानकारी को बीएलओ ऐप पर अपलोड भी कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध करना है। इस शुद्धिकरण अभियान के तहत मृतक, डुप्लीकेट और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे, जबकि नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार विजय तलवारे, नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, पार्षदगण, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, लोखापाल, निर्वाचन टीम सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नियुक्त बीएलए उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!