
डिण्डौरी सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी, जिला डिंडोरी का कक्षा पंचम एवं अष्टम का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है जिसमें कक्षा पंचम एवं अष्टम में सभी भैया बहिनों ने प्रथम श्रेणी मे परीक्षा उत्तीर्ण किए । कक्षा पंचम में बहिन पूर्वी गोस्वामी पिता मनोज पुरी गोस्वामी प्रथम स्थान पर 400 में 347 अंक के साथ 86% प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर बहिन अल्पा चंदेल पिता कृष्णचंद चंदेल 400 में से 338 अंक 84.5% प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान पर भैया बलमा बनवासी पिता अवध कुमार बनवासी ने 400 में से 337 अंक प्राप्त कर 84.2% प्राप्त किया इसी प्रकार कक्षा अष्टम में बहिन दीपिका पटेल पिता प्रदीप कुमार पटेल 600 में से 534 अंक प्राप्त कर 89% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही द्वितीय स्थान पर बहिन नीलिमा तुमराली पिता शंभू सिंह 600 में से 531 अंक प्राप्त कर 88.5% प्राप्त किया एवं तृतीय स्थान धर्मेंद्र वायाम पिता श्याम सिंह वायाम 600 में से 522 अंक प्राप्त कर 87% अंक अर्जित किया। अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया, व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन दीदी साथ ही समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी जी एवं विद्यालय के सभी आचार्य परिवार ने भैया बहनों को शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
