

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।12 नवंबर मौदहा से कपसा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के गेट नं 17 पर बन रहे अंडर पास ब्रिज के निर्माण को रोककर यहां ओवरब्रिज बनाने के लिए क्षेत्र के बजरंग धाम आश्रम के सन्तों व महंत ने नगरवासियों समेत जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
मौदहा कपसा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित बजरंग धाम आश्रम के महंत रघुनन्दन दास व अन्य संतों ने नगरवासिंयों के साथ मिलकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें बताया है कि आश्रम के पास में स्थित गेट नंबर 17 पर रेलवे द्वारा अंडर पास ब्रिज का निर्माण होना प्रस्तावित हो गया है। जिसका काम शुरू है। मौदहा क्षेत्र में जितने भी अंडर पास ब्रिज बने हैं उनमें बारिश का जलभराव बना रहता है कई अंडर पास ब्रिज बनते ही बुरी तरह से जर्जर हो गये हैं जोकि इनके नीचे से गुजरने वाले लोगों के लिए मौत का साया बनकर खड़े हैं।उसी तरह से यहां अंडर पास ब्रिज बनने से लोगों को बरसात के समय भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा और इस मार्ग से बांदा व चित्रकूट के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आसपास के गांवों में आने जाने वाले लोगों को खासी मुश्किल उठानी पड़ेगी। यहां तक कि बारिश के दिनों में यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा।जिसमें चलना दूभर होगा। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यहां पर अंडर पास ब्रिज के बजाय ओवर ब्रिज बनवाया जाए। ज्ञापन देने वालों में संत गोपाल दास, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अहमद हसन, दीपू सिंह सहित बजरंग आश्रम ट्रस्ट के लोग शामिल रहे हैं।