
*जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने श्रीजी कान्हा हॉस्पिटल में किया था सीजर, प्रसूता की मौत*
जिला अस्पताल के स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने आधी रात को किया था ऑपरेशन जबकि एनेस्थिया जिला अस्पताल के रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. जीपी सिंह ने दिया था। जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर सुनील पाण्डेय ने श्रीजी कान्हा हास्पिटल में पिंकी कुशवाहा पति सुरेन्द्र कुशवाहा निवासी रैगांव डिलौरी का 19 अप्रेल की रात में सीजर से प्रसव कराया। सीजर के 10 घंटे बाद महिला की मौत हो गई। बुधवार की शाम को डाॅ सुनील पाण्डेय जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एल के तिवारी के घर पहुंच गए। पिंकी कुशवाहा के केस में क्या होगा,इस संबंध में बात की।