A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

विरोधी अब घर वापसी की तैयारी कर लें : दुर्विजय शाक्य

विरोधी अब घर वापसी की तैयारी कर लें : दुर्विजय शाक्य

निर्मल शास्त्री की खास रिपोर्ट

बिसौली में विशाल रोड शो, भगवा रंग-दुर्विजय की धुन में रमा पूरा इलाका

–विरोधी अब घर वापसी की तैयारी कर लें : दुर्विजय शाक्य

— सैकड़ों वाहनों के काफिले पर हजारों लोगों संग भाजपा प्रत्याशी ने किया शक्ति प्रदर्शन

Related Articles

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने शनिवार को बिसौली में रोड शो निकालकर अपनी ताकत का एहसास कराया। रोडशो में शामिल हजारों लोगों ने पैदल काफिले का पूरे बिसौली इलाके में हजारों लोगों ने स्वागत किया और उनकी जीत के नारे लगाए। तकरीबन चार घंटे तक चले रोडशो में जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी का स्वागत भी किया गया।
भाजपा प्रत्याशी अभी तक शहर से लेकर देहात इलाकों तक जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे लेकिन चुनाव में अब वक्त कम देखते हुए उन्होंने शनिवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत और जनता के समर्थन का प्रदर्शन किया। रोडशो में इलाके से हजारों से तक शामिल हुए। नौकरी पेशा हों या व्यापारी, सभी ने रोडशो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी मौजूदगी दिखाई। रोडशो में ढोल नगाड़ों की धुन पर तमाम समर्थक नाचते और खुशियां मनाते नजर आए।

विरोधियों ने बनाया घर वापसी का मन
इस दौरान रोड शो का तमाम जगहों पर फूलों की बारिश के साथ स्वागत भी हुआ। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने स्वागत के दौरान कहा कि यहां की जनता-जर्नादन का स्नेह देखकर साफ लग रहा है कि विरोधी दलों के प्रत्याशियों ने अब घर वापसी का मन बना लिया है। क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी जमानतें जब्त होने वाली हैं, इसलिए इस बेइज्जती से बचने का एक ही तरीका है कि वो जिले की किसी विधानसभा में न जाएं और अपने घर में बैठें।

जाम में राहगीरों ने लिया गलियों का सहारा
रोडशो के कारण पूरे रूट पर जाम के हालात बन गए। हर कोई भगवा रंग और दुर्विजय शाक्य की धुन में रमा नजर आ रहा था। इस मौके पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व एमीलसी जितेन्द्र यादव, दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, ओमकृष्ण सागर, पूनम यादव सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!