A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम मारूड में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत, तालाब परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

जनभागीदारी से दिया जल संरक्षण का संदेश, श्रमदान कर ग्रामीणों को किया जागरूक

 मारूड में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की शुरुआत, तालाब परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जनभागीदारी से दिया जल संरक्षण का संदेश, श्रमदान कर ग्रामीणों को किया जागरूक

ग्राम मारूड के सेक्टर क्रमांक 1 में प्रस्फुटन समिति द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम’ की शुरुआत की गई। म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ग्राम मारूड में ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पाजार के तालाब के पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा जल संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी की मेंटर्स श्रीमती वर्षा खुरसंगे, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा राउत, सचिव श्रीमती प्रमिला कड़ू, श्री पुरुषोत्तम कड़ू सहित समिति के सभी सदस्य एवं बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर श्रमदान किया और ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने तथा जल के महत्व को समझाते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button