

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।निदेशालय महिला कल्याण उ.प्र. एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, हमीरपुर द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में “जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, हमीरपुर के स्तर से मंगलवार को सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत थीम पर विशेष अभियान चलाया गया। मौदहा में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मौदहा में उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गयी। साथ ही यह भी बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका व 21 वर्ष से कम उम्र का बालक का विवाह, बाल विवाह के अंतर्गत आते हैं, जो बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें दो साल की क़ैद व एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता हैं उनको उनके मौलिक अधिकारों, शिक्षा व स्वास्थ से वंचित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए हम सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। इसके साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाईन नम्बर यथा 1090, 181, 112, 108 व शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना व स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा किया गया ।