A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व गृह राज्य मंत्री जगदीश मुवेल के दुर्वा रखा गया होली मिलन समारोह  भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया संदेश:  होली मिलन के बहाने एक जाजम पर आए नेता व कार्यकर्ता

पूर्व गृह राज्य मंत्री जगदीश मुवेल के दुर्वा रखा गया होली मिलन समारोह

 

भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का दिया संदेश:

 

Related Articles

होली मिलन के बहाने एक जाजम पर आए नेता व कार्यकर्ता

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

धार कालीबावड़ी न्यूज/शनिवार को धार जिले के मनावर विधानसभा के कालीबावड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व गृह राज्य मंत्री जगदीश मुवेल की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह में भाजपा के पूर्व ओर वर्तमान नेता इसी बहाने और कार्यकर्ता एक जाजम पर नजर आए और संगठन में एकजुटता का संदेश दिया गया। इस होली मिलन समारोह में धरमपुरी और मनावर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहराज्य मंत्री जगदीश मुवेल ने सभी कार्यकर्ताओं का रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

इसके बाद आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में कवियों ने अपने काव्य पाठ से कार्यकर्ताओं को खूब गुदगुदाया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सहभोज हुआ ! होली मिलन समारोह के बहाने कार्यकर्ताओं में एक अलग जोश देखने को मिला ,,

 

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व सांसद गजेन्द्र राजूखेड़ी, ग्रामीण भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरमा सोलंकी,भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय मंत्री पिंकी वास्केल, आशीष गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद शर्मा, सिंघाना मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रकाश पाड़े, उमरबन मंडल अध्यक्ष देवीसिंह चौहान, बाकानेर मंडल अध्यक्ष अरविंद तंवर, बाघसिंह दरबार, कैलाश जाट, मोहन सेन, पिंटू जायसवाल, वह धरमपुरी विधानसभा ओर मनावर के कार्यकर्ता मौजूद रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!