

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। 25 मई मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अकौना-रागौल रेलखंड स्थित ग्राम करहिया के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।सोमवार की सुबह चित्रकूट एक्सप्रेस से कटने की सूचना रेल कर्मी ने अकौना रेलवे स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव करहिया निवासी दशरथ 50 पुत्र किर्या के रूप में हुई है।मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि दशरथ सोमवार सुबह खेतों की ओर गए था। घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अपने पीछे चार लड़कों जसवंत, कश्मीरा,सोनू और पंकज तथा एक लड़की खुशी और पत्नी संता को रोते बिलखते छोड़ गया है।

