
जहानाबाद। जिले में ‘फिट और क्लीन जहानाबाद’ अभियान के तहत बराबर पहाड़ियों और गुफाओं को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए एक विशेष पहल की गई। अभियान का मुख्य संदेश ‘स्वस्थ शरीर, स्वच्छ जहानाबाद और जीरो लिटर बराबर’ रखा गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बराबर की पहाड़ियों की ओर हाइकिंग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को पर्यटन स्थलों को साफ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बराबर गुफाओं को एक स्वच्छ और बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। इसका लक्ष्य इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की दिशा में आगे बढ़ाना भी है। अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि बराबर हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसकी स्वच्छता और सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोजन में लोगों की सक्रिय सहभागिता ने स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित जहानाबाद के निर्माण का संदेश दिया।

0 1 minute read

