A2Z सभी खबर सभी जिले की

नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के बालक आश्रम में पहुंची कलेक्टर, बच्चों को जूते-मोजे पहनाकर किया उत्साहवर्धन

जन विश्वास अभियान के तहत नक्सल प्रभावित रहे पूर्व क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी 30 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नक्सल प्रभावित रहे पूर्व क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा कन्हारी में जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से शासन-प्रशासन ग्रामीणों के बीच पहुंचा और विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य सेवाएं एवं विभिन्न योजनाओं के हितलाभ उपलब्ध कराए गए। शिविर में प्राप्त 115 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह वृहद बालक आश्रम, गौरा कन्हारी का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों की आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं उन्हें जूते एवं मोजे पहनाए तथा नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर के आत्मीय व्यवहार से बच्चे उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 373 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एनीमिया, सिकल सेल सहित विभिन्न रक्त जांच, खखार जांच, एक्स-रे, एएनसी एवं नेत्र परीक्षण की सेवाएं प्रदान की गईं। 85 लोगों की नेत्र जांच कर 76 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। अभियान के माध्यम से दूरस्थ एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों तक शासन-प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित कर ग्रामीणों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा शासन एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

इस दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, डिण्डौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते, भाजपा अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button