
चुनाव में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति को समीक्षात्मक बैठक 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन हेतू की गई समीक्षा
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन हेतू स्थानीय पुलिस केंद्र में महत्वपूर्ण बैठक की आयोजन कि गई। चुनाव में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा की गई। आरक्षी अधीक्षक विनित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव कार्य में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति को लेकर गहन समीक्षा की गई, वहीं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक अहम निर्देश दिए गए, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण सफल। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मु., अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक रक्षित एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल रहे।