A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौदहा में किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर।किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर कस्बे के राजकीय बीजभण्डार में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया l जिसमे राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मौदहा ब्लॉक के पांच उन्नतशील किसानों को सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका सभासद छोटेलाल प्रजापति ने प्रगतिशील किसानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर पांच किसानों को सम्मानित किया,l सम्मानित किसानों में महेश प्रकाश ग्राम पढ़ोरी गेहूं की खेती में अग्रणी व माहेश्वरी दीन ग्राम पढ़ोरी से तिल की खेती में अग्रणी रहे लालजी मौदहा से लहसुन में व देवेंद्र कुमार पाल ग्राम किशनपुर दुग्ध उत्पादन में और महिला कृषक नीतू मौदहा से मछली पालन में अग्रणी किसान इन सब को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अग्रणी रहने से प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम में उपस्थित हबीब खान ने विभिन्न तकनीकियों की जानकारी किसानों को दी कार्यक्रम में उपस्थित किसान यूनियन के नेता राजू प्रसाद कुशवाहा ने बुंदेलखंड में किसनो की समस्या व उसके निदान हेतु सुझाव दिए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!