

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।कस्बे के मोहम्मद हनीफ सहित लगभग आधा दर्जन लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि उनके प्लाट और मकान मंकरांव में हैं जहां पर लगभग दो सौ से तीन सौ मीटर कच्चा रास्ता है जिसमें निकलना मुश्किल है।इसके चलते वह अपने प्लाट नहीं बनवा पा रहे हैं और जिनके बन गए हैं वह रह नहीं पा रहे हैं इस बारे में कई बार शिकायत की गई है लेकिन रास्ता नहीं बना है। सभी ने मांग की है कि यदि सीसी रोड न बन सके तो खडण्जा या रोडा डलवा कर रास्ता चलने लायक बनवा दें। इस दौरान अबरार निजामी, मोहम्मद वसीम, परवेज पेंटर,लाला, यार मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
