A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशदेश

आगरा की सोनी त्रिपाठी ने हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

*आगरा की सोनी त्रिपाठी ने हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला – बी एन तिवारी*

 

Related Articles

       आगरा।अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने आगरा की प्रख्यात समाज सेविका सोनी त्रिपाठी को हिन्दू महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल ने उन्हें हिन्दू महासभा की आजीवन सदस्यता प्रदान की । सोनी त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि सोनी त्रिपाठी जनहित सामाजिक सेवा संस्थान की संस्थापक हैं और महिला उत्पीड़न प्रतिषेध समिति सेंट्रल जेल आगरा की सदस्य हैं ।

सोनी त्रिपाठी ने अपने मनोनयन पर कहा कि वो हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान से बहुत प्रभावित है और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देने के उद्देश्य से हिन्दू महासभा से जुड़ने का निर्णय लिया । उन्होंने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह , महामंत्री ललित अग्रवाल , उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला का आभार प्रकट करते हुए अपने उत्तरदायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया ।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी ने सोनी त्रिपाठी को बधाई देते हुए कहा कि सोनी त्रिपाठी के हिन्दू महासभा में शामिल होने से हिन्दू महासभा सशक्त होगी । हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने सोनी त्रिपाठी को उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मातृशक्ति का हिन्दू महासभा में बढ़ता प्रतिनिधित्व हिन्दू राजनीति के लिए शुभ संकेत है । प्रदेश महामंत्री विवेक गर्ग , प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने भी सोनी त्रिपाठी को शुभकामनाएं दी है ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!