A2Z सभी खबर सभी जिले की

केशलपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, बत्ती घर के पास अवैध मुहाना बंद

धनबाद। रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कोलियरी अंतर्गत बत्ती घर के समीप BCCL एवं CISF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध मुहाने की भराई कर उसे बंद कराया। अभियान के दौरान CISF जवानों के साथ BCCL के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

केशलपुर क्षेत्र में पूर्व में हुई भू-धंसान की घटनाओं के कारण इलाका संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों एवं सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में भूमिगत कोयले के पिलरों की कथित अवैध कटाई का प्रयास भी किया जाता रहा है।

स्थानीय सूत्रों ने आरोप लगाया है कि दिन में अवैध मुहानों को बंद किए जाने के बाद रात में कथित रूप से उन्हें दोबारा खोलकर कोयला निकाला जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि अवैध मुहानों की भराई के साथ-साथ उन्हें दोबारा खोलने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई कब होगी। भू-धंसान की आशंका वाले क्षेत्र में अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles
Show More
Back to top button