मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालाबड़वानी ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बची एक छात्रा की जानराजेश कुमार, पुंछ मेंढर: आज पुंछ की डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी सीएमओ) डॉ. रूबी नाज़ भट्टी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम (फैमिली वेलफेयर प्रोग्राम) के तहत चल रही विभिन्न गतिविधियोखदान प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद खदान कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई,,,बड़वानी सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई।ग्राम तलवाड़ा डेब में क्षत्रिय मारु समाज तीन परगना की बैठक आयोजित।बड़वानी बेस्टेंड की शराब दुकान पर खुलेआम लुटअंजू इशहाक ने चंद्रशेखर आजाद से गठबंधन तोड़ने को कहाअसदुद्दीन ओवैसी की AIMIM और चंद्रशेखर की आज़ाद समाज पार्टी का यूपी के आगामी विस चुनाव के लिए गठबंधन हो गया हैव्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर सिंह उर्फ झंटू सिंह का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर*हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकाला
Mirzapurउत्तर प्रदेशधार्मिक

गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल*

*मां गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल* *मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की भव्य आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए…

गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल*
WhatsApp Facebook

*मां गंगा की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी, सभी घाटों पर होनी चाहिए गंगा आरती : मनोज जायसवाल*

*मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की भव्य आरती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज*

*🔴🔴🔴🔴जनपद मीरजापुर से सहायक ब्यूरो चीफ चीफ अजय कुमार मौर्या की खास रिपोर्ट 🔴🔴🔴🔴*

*जनपद मीरजापुर*
विंध्याचल, मीरजापुर। बुधवार अखाड़ा घाट पर शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित मां गंगा की भव्य आरती में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधि-विधान पूर्वक मां गंगा के पूजन अर्चन किया गया और मां गंगा की जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गंगा तट पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।

मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मां गंगा की आरती में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन के लिए मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की प्रतीक हैं। मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ ही उनके जल की निर्मलता और पवित्रता बनाए रखना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए केवल सरकारी योजनाओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जनभागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। जब तक आम नागरिक स्वयं जागरूक होकर गंगा की स्वच्छता का संकल्प नहीं लेंगे, तब तक स्वच्छता से जुड़े प्रयासों को पूरी तरह सफल बनाना कठिन होगा। सरकार की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। गंगा की स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के लिए लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

मनोज जायसवाल ने गंगा तट पर मौजूद श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मां गंगा में स्नान करते समय साबुन और शैंपू का प्रयोग करने से बचें। घरों में इस्तेमाल होने वाली अपमार्जक सामग्री एवं अन्य कचरे को गंगा में प्रवाहित न करें। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का भाव भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोगों को गंगा के महत्व, उनकी पवित्रता और संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ स्वच्छता का संदेश भी पहुंचता है। उन्होंने इच्छा जताई कि गंगा तट के सभी प्रमुख घाटों पर नियमित रूप से आरती का आयोजन होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोग मां गंगा की महिमा से जुड़ सकें और स्वच्छता के प्रति प्रेरित हों।

*2009 से निरंतर आयोजित हो रही मां गंगा की आरती*

मोक्षदायिनी मां गंगा सेवा समिति के सचिव रामलाल साहनी एवं कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि समिति की ओर से वर्ष 2009 से लगातार मां गंगा की आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मां गंगा के सेवकों, श्रद्धालुओं और भक्तों के सहयोग से निरंतर संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा आरती के माध्यम से लोगों को मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का अवसर मिलता है। साथ ही, यह आयोजन समाज को एकजुट करने और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। जब लोग ऐसे आयोजनों में सहभागी बनते हैं, तो आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता है और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है। समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे मां गंगा की आरती में शामिल होने के साथ-साथ गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

*गंगा आरती से मिलती है आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा*

गंगा आरती प्रमुख सोना द्विवेदी ने कहा कि मां गंगा की आरती में शामिल होने से मन को आत्मिक सुख और शांति मिलती है। आरती के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, जो व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में भी उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती हमारी धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के साथ इस पावन आयोजन में शामिल होना चाहिए और नई पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना चाहिए।

इस अवसर पर गंगा आरती के सहयोगी साजन साहनी ने मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल को मां गंगा की तस्वीर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने अतिथि का स्वागत करते हुए आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गोविंदा साहनी, नीरज साहनी, राजू साहनी, सचिन साहनी, राहुल निषाद, राहुल साहनी, अर्जुन साहनी, पवन साहनी, मंटू, मनोज गुप्ता, विकास साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आरती के आयोजन में सहयोग किया। मां गंगा के जयकारों और आरती के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।