सूरजपुर/13 नवंबर 2026/ जिला अस्पताल सूरजपुर में संचालित रेडक्रॉस सोसायटी को जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले ने रेडक्रॉस सोसायटी को यह राशि प्रदान की।
इस सहयोग राशि से जरूरतमंद मरीजों के उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं में मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मानवीय संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
