A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध कोयला कारोबार पर CISF का शिकंजा, सिजुआ माइंस के मुहाने से 18 टन कोयला बरामद

कतरास।अवैध कोयला खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CISF की टीम ने वेस्ट मोदीडीह खास सिजुआ भूमि माइंस के ऊपरी छोर पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से संचालित कोयला मुहाने के आसपास से करीब 18 टन कोयला जब्त किया।जानकारी के अनुसार, CISF को क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन एवं भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर CISF की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और अवैध कोयला मुहाने पर रेड की कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में कोयला बरामद किया गया।कार्रवाई के दौरान बरामद करीब 18 टन कोयले को CISF ने कब्जे में लेकर BCCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया। मौके पर CISF के जवानों के साथ BCCL प्रबंधन की टीम भी मौजूद रही। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।बताया जाता है कि कोयला क्षेत्र में अवैध उत्खनन और चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों एवं BCCL प्रबंधन द्वारा लगातार अभियान चलाया

जा रहा है। इसी क्रम में वेस्ट मोदीडीह क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबारियों के लिए एक सख्त संदेश मानी जा रही है।CISF अधिकारियों के अनुसार, कोयला चोरी एवं अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ अवैध मुहानों और कोयला भंडारण स्थलों पर लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Show More
Back to top button