
शेखपुरा भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
*भाजपाइयों ने दी पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
*संबोधन के दौरान कई वक्ताओं की आंखें भर आईं।
सिटी रिपोर्टर शेखपुरा।
रविवार को बाजितपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की मृत्यु उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर बिंद ने की। जबकि मंच का संचालन बरबीघा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित भाजपाइयों व पूर्व उपमुख्यमंत्री के चहेतो ने 2 मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर बिंद ने सुशील कुमार मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिहार भाजपा को फर्श से अर्श तक पहुंचाने में सुशील जी की अहम भूमिका रही। सुशील कुमार मोदी भाजपा का रीढ़ कहे जाते थे। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने बिहार को विकास पर के रास्ते पर ले जाने का जिस तरह से काम किया, उसे बिहारवासी कदापि भूल नहीं सकते हैं। प्रो बिंद ने यह भी कहा कि जंगल राज के खात्मे में सुशील कुमार मोदी मिल के पत्थर के रूप में सामने आए। सुशील कुमार मोदी मृदुल भाषी होने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान दिया करते थे जिसके कारण वे सभी के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लेकिन अचानक वे हम लोगों के बीच से सदा -सदा के लिए चले गए। लेकिन उनकी प्रेरणा को हमेशा हम लोगों को याद रखना होगा। और उनके सपनों को साकार करने के लिए तमाम कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा तभी उनके प्रति लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मीडिया सेल के संजय कुमार गुप्ता ने सुशील कुमार मोदी को बिहार भाजपा का चाणक्य बताते हुए कहा कि छात्र आंदोलन के जरिए सुशील कुमार मोदी जयप्रकाश नारायण के प्रिय पात्र बने। 1974 केपी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए एक चमकते हुए सितारे की तरह बिहारवासियों के दिलों दिमाग पर छा गए। विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुड़ते हुए 1990 में पहली बार पटना मध्य से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बने। और और शानदार जीत दर्ज की। सुशील जी को जो भी पद दिए गए उसे पूरे गरिमा और निष्ठा के साथ निभाना का काम किया। इन्होंने उनके साथ अपना व्यक्तिगत संबंध भी बताया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर के स्वयंभू , जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंहा, विपिन मंडल, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, जिला मंत्री पंकज कुमार ,बलराम आनंद, ओबीसी मोर्चा के जिला ध्यक्ष पवन कुमार, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह, बरबीघा मंडल अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद सिंह ,स्वराज सिंह ,रंजन आर्या, किसान संघ के श्याम सुंदर पांडेय इत्यादि लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।