A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था का वार्षिक समारोह राधा अष्टमी पर 31अगस्त को

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

*ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था का वार्षिक समारोह राधा अष्टमी पर 31अगस्त को*

डीग जिले के कस्वा कामां कामवनविभिन्न प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित*
विमल कुंड स्थित हरि कृपा आश्रम पर स्वामी हरी चैतन्यपुरी महाराज के पावन सानिध्य में बृजवानी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था का 33 वां वार्षिक समारोह, राधाकृष्ण माधुरी पुस्तक विमोचन एवं उपाधि समर्पण कार्यक्रम राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 31 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
*कामवन कौ स्वर्णिम सिक्का*
कार्यक्रम में “कामवन कौ स्वर्णिम सिक्का” की उपाधि से विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष दुलीचंद लोधा ने बताया कि वर्ष 2021 से यह पुरस्कार शिखर चन्द संजय जैन बड़जात्या परिवार के सहयोग से प्रारंभ किया गया है जिसमें विगत 5 वर्षों में विशेष उपलब्धियों के लिए निम्न को सम्मानित किया गया है।
मुकुट बिहारी शर्मा रि प्रधानाचार्य,RAS चयनित होने पर देवेंद्र शर्मा,अभिषेक सैनी,नितेश गोयल को वर्ष 2021, रमेश चंद मिश्र पूर्व जिला शिक्षाधिकारी,समाजसेवी प्रेम चन्द शर्मा प्रिंस अटेची हाउस को वर्ष 2022, नानक चन्द नवीन कैथवाड़ा कवि व गीतकार,प्रशांत चौधरी नगला बादीपुर थल सेना में प्रथम रैंक,कु अनु चौधरी नगला बल्देव कुश्ती में गोल्ड मेडलिस्ट वर्ष 2023 एवं बीना वर्मा पूर्व शिक्षा निदेशक ,लेखक व चिंतक डॉ प्रीति शर्मा,सम्पूर्ण भारत मे CA परीक्षा में प्रथम मधुर जैन जुरहरा वर्ष 2024 सम्मानित हो चुके हैं।
*इस वर्ष होंगे सम्मानित* संस्था के मंत्री कमल सिंह कमल के अनुसार सर्वोत्तम त्रिवेदी लघु वरिष्ठ साहित्यकार,चेतन शर्मा क्रिकेटर,मोहित सिंह पहलवान,कु प्रगति गुप्ता माध्यमिक परीक्षा टॉपर, श्रुति जैन गोल्डमेडलिस्ट ब्रज विश्वविद्यालय वर्ष 2025 हेतु सम्मानित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रो में उपलब्धि हेतु अन्य पुरुस्कार भी प्रदान किये जायेंगे तो वही श्री पीयूष शर्मा ( कामवन कोहिनूर ) कु: शीतल जांगिड़ ( कामवन शिक्षा सुमन) श्री ओमप्रकाश आजाद भरतपुर श्री चंद्रभान वर्मा डीग ( ब्रजभाषा रत्न ) श्री परभाती लाल सैनी स्मृति सम्मान श्री कपूर चंद जैन कामां श्री छज्जू राम पराशर स्मृति सम्मान श्री वेद प्रकाश शर्मा वेद नगर श्री उदय सिंह मीना स्मृति सम्मान डा: अशोक कुमार गुप्ता भरतपुर श्रीमती शीला सोनी स्मृति सम्मान डा: सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश भरतपुर संस्था द्वारा प्रकाशित राधाकृष्ण माधुरी पुस्तक का विमोचन भी अथितियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक व विभिन्न साहित्यकार व कविगण उपस्थित रहेंगे।

Related Articles
Back to top button
error: Content is protected !!