राजातालाब, वाराणसी। वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर राजातालाब के प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल, उप प्रबंधक शशिकान्त गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, उपनिदेशक के.के. पाण्डेय तथा प्रधानाचार्य दिलीप कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिवार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और देशभक्तों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनमें देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना जागृत की इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा प्रधानाचार्य दिलीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
READ NEXT
संबंधित खबरें
A2Z सभी खबर सभी जिले की
क्षेत्रीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।
जनता जनार्दन इण्टर कालेज भुड़कुड़ा मीरजापुर में क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता (गंगा जोन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
चुनार/वाराणसी, 5 अक्टूबर।* स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चुनार का जाना-पहचाना नाम सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर की हेड डॉ.…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
9वें पोषण माह के अंतर्गत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन और माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, कुपोषण मुक्त का लिया संकल्प*
*नारायणपुर / मिर्जापुर:* 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायणपुर ब्लॉक में आंगन मिलन एवं…
A2Z सभी खबर सभी जिले की
लगातार बारिश से छलका जरगो बांध, बाटी-चोखा पार्टी कर झूमे सैलानी
*चुनार/मिर्जापुर:* पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जरगो बांध लबालब भर गया है और छलकने लगा…