
विश्व गौरैया दिवस व वर्ष प्रतिपदा पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश,“स्वच्छ सौसर सुंदर सौसर” अभियान के तहत युथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन की सार्थक पहल
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – विश्व गौरैया दिवस एवं चैत्र नवरात्र (वर्ष प्रतिपदा) के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा “स्वच्छ सौसर सुंदर सौसर” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सौसर नगर के कडु कॉलोनी वार्ड क्रमांक 10/11 में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वृक्षमित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सौंसर विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे की उपस्थिति में छोटी बालिका वेदिका कोठे के हस्ते आम एवं पारिजात के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुंवर ने कहा कि छोटी सी गौरैया प्रकृति और मानव जीवन की बड़ी शुभचिंतक होती है। यह घरों में आने वाले जहरीले कीड़े-मकोड़ों और मकड़ियों को खाकर पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही गौरैया खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में भी अहम योगदान देती है।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री सुरेश ठाकरे, वार्ड के वरिष्ठ नागरिकश्री नाना चौधरी, श्री विवेक वाडेकर, श्री महडोले , श्री जयप्रकाश चाकोले, श्री प्रत्यूष वाडेकर, श्री हर्षवर्धन चाकोले, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के श्री हेमंत हिवरकर एवं दिनेश पाटिल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौंसर एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सौसर नगर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है।