
महासमुंद/सरायपाली :- आज महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के राजाडीह मे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज आठगवा परिक्षेत्र राजाडीह मे समाज के सम्मानीय जनो की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ । सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा परमपूज्य गुरूबाबा घासीदास जी के छाया चित्र में आरती पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम प्राम्भ हुआ। कार्यक्रम में सतनामी समाज पर वर्तमान स्थिति, समसामयिक घटनाओं, सामाजिक,गतिविधियों घटनाओं पर चिंता ब्यक्त करते, सभी को अवगत कराया साथ आगामी दिसम्बर माह में प्रस्तावित गुरुपर्व सतनाम यात्रा की जानकारी दिया गया, सभी समाज के प्रतिनिधियों से अपील करते कहा ऐसी कोई कार्य न करे जिससे सामाजिक मर्यादा भंग हो ।
श्रीमती भास्कर ने कहा आप अपने परिवार के साथ बच्चों को संस्कारवान बनाये सतनाम संस्कृति, सात्विक भोजन आहार सामजिक रीतिनीति ,परम्परा की तालीम स्कूल शिक्षा के साथ घर परिवार में बच्चों को दी जानी चाहिए ,उन्होंने प्रदेश स्तर पर की जा रही सामजिक कार्य शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य की जानकारी के साथ समाज के ऊपर घट रही घटनाओं , विषम परिस्थितियों में निदान हेतु की जा रहा प्रयास से अवगत कराया ।
उन्होंने कहा कि समाज कार्यों के लिए हतोत्साहित न तो हमारी प्रदेश टीम सदैव आप सभी के साथ में है । अब दिन आ गया है बहने अपने गृह कार्य के अलावा समाज के विकास हेतु भी घर से बाहर जरूर आवे उन्होंने प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ द्वारा की जा रही कार्य सामजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन, समाज मे शिक्षा के प्रति जागरूक होने, अपने सामाजिक मूल्यों की रक्षा, नैतिक शिक्षा के लिए उपस्थित जन समुदाय सामजिक पदाधिकारीयो को प्रेरित किया,
आज के कार्यक्रम मे सतनामी समाज के सभी बुद्धजन उपस्थित रहे ।

