A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापिका को दी गई भावभीनी विदाई

*विदाई समारोह का हुआ आयोजन*

 

*

 

Related Articles

जौनपुर।सुईथाकलां सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षा क्षेत्र से एक प्रधानाध्यापक और एक प्रधानाध्यापिका को भावभीनी विदाई देने के लिए शनिवार को एक समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

क्षेत्र में सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापक रहे अब्दुल कलाम और कम्पोजिट विद्यालय बसौली में प्रधानाध्यापिका श्रीमती ऊषा सिंह को शनिवार को सहकर्मियों द्वारा एक समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र व फूल माला पहनाने का कार्य किया गया। राजकीय हाई स्कूल सवायन में विदाई के क्रम में प्रभार ले रहे शिक्षक राहुल राज मिश्र जहां विदा हो रहे प्रधानाध्यापक के कार्यशैली की सराहना करते हुए विदाई को कष्टकारी बताया वहीं बसौली में एआरपी पंकज सिंह ने अपने सम्बोधन में श्रीमती सिंह के कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। फिलहाल इस दौरान सभी ने नम आंखों से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान इन्द्रसेन तिवारी,रबीश पटेल, अमित सिंह, रमेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!