A2Z सभी खबर सभी जिले की

अर्नव कंस्ट्रक्शन की मनमानी: पांढुरना में करोड़ों के निर्माण कार्यों पर सवाल

पुलिया, सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक और सौंदर्यकरण के नाम पर चल रही लीपा-पोती)

अर्नव कंस्ट्रक्शन की मनमानी: पांढुरना में करोड़ों के निर्माण कार्यों पर सवाल
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
(पुलिया, सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक और सौंदर्यकरण के नाम पर चल रही लीपा-पोती)

पांढुरना। नगर पालिका परिषद पांढुरना में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अंतर्गत लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। इन कार्यों को छिंदवाड़ा की अर्नव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कंपनी द्वारा शहर के कई वार्डों में घटिया गुणवत्ता का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जनता में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगर के लगभग 30 वार्डों में पुलिया, सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक, नदी किनारे रिटर्निंग वॉल और सौंदर्यकरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर मानक के विपरीत सामग्री और कमजोर निर्माण दिखाई दे रहा है।


35 लाख की सड़क और 95 लाख की पुलिया पर भी उठे सवाल
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, निर्माण कार्यों में धांधली के कई उदाहरण सामने आए हैं। इनमें प्रमुख रूप से—
संत मेघनाथ वार्ड में 35 लाख की लागत से बनी सड़क,संत रविदास वार्ड में 95 लाख की पुलिया,
हनुमंती वार्ड में 95 लाख की पुलिया
गुरुदेव वार्ड और टेकड़ी वार्ड में 32 लाख के पेवर ब्लॉक कार्य
इन सभी कार्यों में घटिया गुणवत्ता की शिकायतें लगातार मिल रही हैं।


सौंदर्यकरण कार्य में भारी अनियमितताएं, टूटे पेवर ब्लॉक बने विवाद की वजह
गुरुदेव वार्ड एवं टेकड़ी वार्ड स्थित जयस्तंभ चौक पर चल रहे सौंदर्यकरण कार्य में भी भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। यह कार्य शुक्रवारी बाजार के पास लगभग 32 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि सौंदर्यकरण के नाम पर लगाए जा रहे पेवर ब्लॉक गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर रहे। मालवाहक वाहनों के दबाव में पेवर ब्लॉक धंस रहे हैं, जिससे उनकी मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थल पर कई पेवर ब्लॉकों के किनारे टूटे-फूटे पाए गए हैं, साथ ही लेवलिंग भी सही नहीं की गई। नागरिकों का कहना है कि कार्य शुरू होने के बाद से नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण ठेकेदार को फायदा मिल रहा है।

Related Articles


इंजीनियर विवेक बलिया ने किया निरीक्षण, घटिया पेवर ब्लॉक जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका के इंजीनियर विवेक बलिया ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान—
पंचनामा कार्रवाई की गई
घटिया पेवर ब्लॉक जब्त किए गए
ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया
इंजीनियर बलिया ने निर्देश दिए कि सभी टूटे-फूटे पेवर ब्लॉक हटाकर इस्तीमेट के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले पेवर ब्लॉक लगाए जाएं और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार पूरा किया जाए।


वार्डवासियों की मांग: निष्पक्ष जांच हो, जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्माण कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकारी राशि का दुरुपयोग होता रहेगा और जनता को घटिया निर्माण का नुकसान उठाना पड़ेगा।
अब सवाल यह है कि 5 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता की निगरानी कौन करेगा?
नगर में लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद अब जनता की नजर प्रशासन पर है कि क्या इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी या फिर निर्माण कार्यों में अनियमितता का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!