A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024कोंडागांवछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

मोदी की गारंटी पर जनता का विश्वास, अबकी बार 400 पार-केदार कश्यप

राहुल गाँधी पदयात्रा नहीं पद के लिए यात्रा करते हैं -केदार कश्यप

नारायणपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूरी तैयारी नज़र आ रही है। भाजपा नेता लगातार प्रदेश के अलग अलग लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, वनमंत्री केदार कश्यप,वित्तमंत्री ओपी चौधरी और लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बेनूर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुँचे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता दिखता सामान्य है। लेकिन जब वह देश और समाज के लिए कार्य करने के लिए निकलता है तो असामान्य कार्य भी बड़े उत्साह के साथ सरलता से पूरा कर सफलता पाते हैं।

केदार कश्यप ने कांग्रेस के बस्तर सहित अन्य लोकसभा में टिकट वितरण के लेटलतीफी पर कटाक्ष करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की डूबती नैय्या को राहुल, सोनिया व प्रियंका वाड्रा सहारा दें और छत्तीसगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़े, वैसे भी कांग्रेस ने राज्यसभा में बाहरी नेता को मौका दिया था फिर लोकसभा में क्यूं डर रही है।

 

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरन देव, नारायणपुर जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम, बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, लोकसभा प्रभारी महेश जैन, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन,सहित समस्त मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

नारायणपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का भाजपा मंडल भानपुरी के कार्यकर्ताओं ने गजमाला के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस दौरान जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, राजेश सागर, असगर खान, दिपक गुप्ता, मुकेश दिवान, प्रहलाद दिवान, खुलेश्वर कश्यप, विदया सूर्यवंशी, किसन सेन, राजकुमार जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!