A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

जिले भर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में जुटें अधिकारी: जिलाधकारी

जिलाधिकारी ने की वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक

जिला वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक करते मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह।

मुरादाबाद, यूपी (पंकज कुमार)। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह ने जिले भर में वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश देते हुए वृक्षारोपण के लिए स्थान को चिन्हित कर लगाए गए पौधों में पानी, खाद आदि का पूर्ण रूप से ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू हुआ है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जिन पौधों को जहां लगवाया जाए, वहां अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण करें कि पौधों में पानी लगाया जा रहा है या नहीं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान के क्रम में छाया, ऑक्सीजन, फल, फूल और सहजन प्रदान करने वाले पौधे लगवाने और उनकी अच्छी प्रकार से देखभाल के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी अधिकारी इसमें जुट जाएं।

जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारीगण।

इस अवसर पर वृक्षारोपण समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद, सुमित यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, परियोजना निदेशक सतीश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कंसल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button