A2Z सभी खबर सभी जिले की

दौसा मंडावर स्टेट हाईवे कुंडल ग्राम में रोज लगते हैं जाम लोगों ने कर रखा है अतिक्रमण

रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा

खबर दौसा के कुंडल में स्टेट हाईवे पर पुर्व जिला प्रमुख सतीश शर्मा एवं अन्य दबंग लोगों द्वारा स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण करके इस स्टेट हाईवे को केवल 11 फिट कर रखा है जबकि सरकारी नियमों के मुताबिक स्टेट हाईवे 30 फीट चौड़ा होना चाहिए, लेकिन जिला प्रशासन से शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन केवल खाना पूर्ति कर रहा है , जिससे आमजन को रोज जाम की गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ता है, अगर 2 फरवरी तक कुंडल में इस स्टेट हाईवे पर हो रहे अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने नहीं हटाया तो 2 फरवरी बाद राजस्थान सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा । जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं सरकार की होगी । निवेदक- एडवोकेट राधाकिशन मीणा बांदीकुई जिला दौसा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!