A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सेन समाज विकास संगठन की जनपदीय बैठक संपन्न* 

*सेन समाज विकास संगठन की जनपदीय बैठक संपन्न*

राहुल सेन मांडव मो 9669141814

सतना। सतना में सेन समाज विकास संगठन जिला सतना में बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेन के निर्देशन में नव वर्ष मिलन एवं ब्लाक, नगर, जिला एवं प्रदेश कार्यकारणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सतना स्थित खेरमाई मंदिर प्रांगड़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेश सेन, प्रदेश सचिव रामचरित सेन उपस्थिति रहे। जिला अध्यक्ष संतोष सेन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम बैठक में भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाने का प्रस्ताव रखा गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी की सहमति से निर्णय लेकर आगामी दिनों में जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन का सदस्यता अभियान चला कर संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने पर बल दिया गया है जिससे संख्या बढ़ सके। साथ ही साथ माह अप्रैल – मई के प्रथम सप्ताह में सतना जिले में युवक – युवती परिचय सम्मेलन कराने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में राजेश सेन प्रदेश उपाध्यक्ष, रामचरित सेन प्रदेश सचिव, सुरेश कुमार सेन, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, जिला संरक्षक एवं सलाहकार, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाधार सेन, दामोदर प्रसाद सेन, शिव कुमार सेन, माधवगढ़, आर डी सेन, राजभान सेन महुरछ, ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमराज सेन, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सेन, पप्पू , विनोद सेन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, सुरेश सेन नागौद, जिला उपाध्यक्ष, गिरधारी लाल सेन, जिला सचिव, संतोष सेन, दीपू, जिला महामंत्री, अनिल सेन जिला कार्यालय मंत्री, संतोष सेन, अवधेश सेन जिला कार्यकारी सदस्य, नगर कमेटी सतना के नगर अध्यक्ष मनोज सेन गोलू, जितेंद्र सेन छोटू नगर उपाध्यक्ष, शिव बहोर सेन नगर सचिव, पंकज सेन नगर संयुक्त सचिव, राजेश कुमार सेन नगर महामंत्री, मुकेश सेन नगर मीडिया प्रभारी, नागौद ब्लाक कमेटी में मुख्य रूप से राम प्रकाश सेन ब्लाक अध्यक्ष नागौद, रामबहोरी सेन ब्लाक संगठन मंत्री, राजेश कुमार सेन नागौद नगर अध्यक्ष, मोहित सेन जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राज भान सेन इत्यादि सम्मानित सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल समापन की समस्त सामाजिक पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने समाज के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित होकर ऐसे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। समाज को निरंतर अग्रसर बनाए रखने हेतु ऐसे ही जुझारू, कर्मठ एवं समर्पित बंधुओं की आवश्यकता है। यह जानकारी संगठन के रंजीत कुमार सेन प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं सह संयुक्त सचिव ने दी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!