A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंडलेश्वर: हनुमान मंदिर में जली हुई अज्ञात महिला मिली, शासकीय अस्पताल भेजा गया

महिला का कहना उसके साथ हुआ गलत

मंडलेश्वर/कसरावद रोड मंडलेश्वर के कसरावद रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक अज्ञात महिला जली हुई अवस्था में सोती हुई मिली। सुबह ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद मामले की सूचना आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज वरमंडले को दी गई। सूचना मिलते ही पंकज वरमंडले ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। जब ग्रामीणों द्वारा महिला से बातचीत की गई तो महिला ने बताया कि वह कल रात से ही मंदिर परिसर में है और इलाज के लिए ग्रामीणों से मदद की गुहार लगा रही थी। महिला ने बताया कि उसका ससुराल मुलठान और मायका भगवानपुरा क्षेत्र में है। महिला के अनुसार उसका पति फिलहाल इंदौर में रहता है, जिसने उसे घर से भगा दिया और बच्चों को भी अपने पास रख लिया है। फिलहाल महिला की पूरी पहचान और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस ने मानवीय आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।खरगोन/मंडलेश्वर(म.प्र.)

मंडलेश्वर के कसरावद रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक अज्ञात महिला जली हुई अवस्था में सोती हुई मिली। सुबह ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद मामले की सूचना आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज वरमंडले को दी गई।

सूचना मिलते ही पंकज वरमंडले ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। जब ग्रामीणों द्वारा महिला से बातचीत की गई तो महिला ने बताया कि वह कल रात से ही मंदिर परिसर में है और इलाज के लिए ग्रामीणों से मदद की गुहार लगा रही थी।

महिला ने बताया कि उसका ससुराल मुलठान और मायका भगवानपुरा क्षेत्र में है। महिला के अनुसार उसका पति फिलहाल इंदौर में रहता है, जिसने उसे घर से भगा दिया और बच्चों को भी अपने पास रख लिया है। फिलहाल महिला की पूरी पहचान और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

Related Articles

पुलिस ने मानवीय आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!