
नागपुर-: नगर निगम नागपुर द्वारा नई पाईपलाईन के लिए इंटर कनेक्शन कार्य करने के लिए 22जून सुबह 10:00बजे से 23जून की सुबह 10:00बजे तक चौबीस घंटे के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। नई पाईपलाईन को प्रजापति चौक मे मौजूद डीआई पाईपलाईन से जोड़ा जायेगा। इस कारण से लकडगंज जोन मे भरतवाडा ईसआर कमांड क्षेत्र प्रभावित रहेगा। इस परियोजना का क्रियान्वयन जीडीसीएल द्वारा किया जायेगा। इससे प्रभावित क्षेत्रो मे उक्त कार्य दिवस पर नल सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र-:देशपांडे लेआउट, आदर्शनगर, प्रजापतिनगर, नेहरूनगर, शैलेषनगर, त्रिमूर्तिनगर, कामाक्षीनगर, सदाशिवनगर, घरसंसार सोसायटी,सलासर विहार, वाठोडा जूनी बस्ती, हिवरीकोटा, मालगडे लेआउट, कावरे लेआउट, मां शारदानगर, न्यु सूरजनगर, देवीनगर, सोनवा नगर, वेदभूमी उमिया काॅलोनी। जलापूर्ति मे रूकावट के कारण सलाह दी गई है कि नागरिकगण पहले से अस्थाई जल भंडारण सुनिश्चित कर ले।