
*कप्तानगंज बस्ती*- ब्लॉक मुख्यालय कप्तानगंज के सभागार में मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ । ब्लाक सभागार में उपस्थित सदस्यों ,जनप्रतिनिधियों व पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद की अध्यक्षता में बैठक किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राम वृक्ष निषाद ने किया । बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने निषाद समाज को शिक्षित बनो , संगठित रहो , संघर्ष करो के नारो के साथ संबोधित किया । मछुआ समाज एक साथ आगे बढ़ाने की अपील किया एवं राजनीतिक व शिक्षा क्षेत्र में मछुआरा समाज को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया । अन्त में पूर्व सांसद ने कहा कि पिछड़े हुए मछुआरा समाज को आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है । प्रत्येक मछुआरा समाज अपने नौनिहालों बच्चों की शिक्षा पर जोर दे । कार्यक्रम संयोजक ग्राम प्रधान माझा साहबदीन निषाद ने कहा कि मछुआरा समाज के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन अशिक्षित होने के कारण व समाज में न उठने बैठने के कारण सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है और तभी मछुआरा समाज पिछड़ा हुआ है । मछुआरा समाज को आपस में भाईचारा बनाकर रहना चाहिए एवं हर संभव अपने समाज के लोगों की मदद करना चाहिए । महुआरा स्वाभिमान सम्मेलन के अन्त में पूर्व विधायक सीपी शुक्ला भी पहुंचे और बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया । इस प्रकार पूर्व राज्य सांसद व पूर्व विधायक ने मछुआरा समाज को संबोधित कर ऊर्जा प्रदान किया । बैठक में पूर्व राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ,पूर्व विधायक सीपी शुक्ला, ग्राम प्रधान साहबदीन निषाद , शिव लाल निषाद , राम वृक्ष निषाद, राजन निषाद ,नयन निषाद ,प्रेमनाथ निषाद,कमलेश चौधरी ,डॉ अरविंद निषाद,प्रदीप निषाद,लालजी निषाद, अखिलेश निषाद,अनिल निषाद,हरिओम निषाद हरि दर्शन ,प्रदीप कुमार, सोमनाथ, बाटू प्रधान , बबलू प्रधान, हीरा लाल प्रधान ,राम केवल ,संदीप राम गरीब, दयाराम निषाद , शिव मूरत , मनीष,हृदय राम ,फूलचंद, मनोज,मनीष , डा० दया राम निषाद आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
