A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

स्पॉन्सरशिप योजना में लाभ देने के निर्देश

निर्देश सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित

श्योपुर

मांगीलाल बिसारिया श्योपुर। सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बगैर माता पिता के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभ देने के निर्देश दिये गये। अपनी नानी श्रीमती कमला आदिवासी निवासी सलापुरा के साथ जनसुनवाई में आये बच्चें रिकू एवं जूली आदिवासी को उक्त योजना में पंजीयन कर लाभ प्रदान करने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी ओपी पाण्डेय को दिये गये। उल्लेखनीय है कि बच्चों के पिता प्रकाश आदिवासी काफी साल पहले उन्हें छोडकर चला गया है, तब से बच्चे कराहल में अपनी माँ के पास रह रहे थे, अब माँ की मृत्यु होने के बाद नाना-नानी के पास सलापुरा में रह रहे है। बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना में 4-4 हजार रूपये की राशि प्राप्त होगी, इसके साथ ही माँ की मृत्यु पर संबल योजना के तहत लाभ दिये जाने के निर्देश भी दिये गये। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर वायएस तोमर, अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार श्रीमती प्रेमलता पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 149 आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा ग्राम मानपुर निवासी केदार के आवेदन पर भूमि पर कब्जा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश नायब तहसीलदार मानपुर को दिये गये। इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनकी मानपुर एवं काशीपुर में स्थित लगभग 30 बीघा भूमि पर अन्य लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में कब्जा हटाने तथा कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

Related Articles

वंदे भारत न्यूज़ के लिए

श्योपुर

मांगीलाल बिसारिया की रिपोर्ट

मो.9039183573


Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u456938103/domains/akhandbharatlivenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-actions.php on line 114
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!