
पांढुर्णा जिले को मिला पहला 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर 14 गांवों को होगा सीधा लाभ
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – माननीय उर्जा मंत्री महोदय श्री प्रयुम्न सिंह तोमर प्रभारी मंत्री जिला पांढुरना द्वारा पांदुरना जिले में विद्युत
वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में 10 एम.व्ही.ए. पावर ट्रांसफार्मर की सौगात दी गई है। इसके तहत
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पांढुरना संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र पांढुरना ग्रामीण के
33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जूनेवानी में जिले का प्रथम 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर दिनांक 05 फरवरी
2026 को सफलतापूर्वक चार्ज कर क्रियाशील किया गया।

नवस्थापित पावर ट्रांसफार्मर के चालू होने से जूनेवानी उपकेन्द्र से संचालित 11 के.व्ही. लेंडोरी घरेलू फीडर,
11 के.व्ही. लेंडोरी कृषि फीडर, 11 के.व्ही. जूनेवानी मिक्स फीडर तथा 11 के.व्ही. वॉटर वर्क्स फीडर से जुड़े क्षेत्रों को
प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इसके अंतर्गत कामठीकला, उमरीखुर्द, मरकावाड़ा, जूनेवानी, लेंडोरी, भिमखेडी, गडमङ, मोरगोंदी,कालापाठा, कामठीखुर्द, परसोडी सहित कुल 14 ग्रामों के 3614 घरेलू एवं 1199 कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत
आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इस पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृध्दि करने से माननीय उर्जा मंत्री महोदय के पूर्व में पांढुर्णा प्रवास के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिको द्वारा उठाई गई वोल्टेज संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी कम वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्याओं का प्रभावी
समाधान होगा, जिससे उपभोक्ताओं को सतत सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।
यह कार्य अधीक्षण अभियंता श्री सुनिल सिन्हा, के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता श्री वरुण सारस्वत,
एस.टी.सी. कार्यपालन अभियंता श्री भूपेन्द्र चौरसिया, सहायक अभियंता श्री राधेश्याम डावर, कनिष्ठ अभियंता श्री सुशांत सोनल तथा कनिष्ठ अभियंता श्री अभिनव भारती की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कंपनी प्रबंधन के निर्देशानुसार ओवरलोडेड उपकेन्द्रों की पहचान कर उनकी क्षमता वृद्धि हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार कर क्षमता वृध्दि के कार्य किये जा रहे है ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भविष्य में और अधिक
सुदृढ़ एवं भरोसेमंद विद्युत सेवाएं प्रदान की जा सकें।
