A2Z सभी खबर सभी जिले की

परीक्षा पर चर्चा के उपलक्ष्य में विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

 डिंडौरी  आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सांदीपनी शा. मॉडल उ. मा. वि. डिंडोरी (धनुवासागर ) परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय परिवार की ओर से विधायक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा के समय तनावमुक्त रहने, सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

विधायक ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और अनुशासन के साथ की गई तैयारी से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने और असफलता से निराश न होने की सीख दी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्रों से भी प्रश्न पूछे जिनका जवाब छात्रों द्वारा दिया गया, बच्चों की समस्याओं का विधायक ने सरल एवं प्रेरणादायक शब्दों में समाधान बताया। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सहयोग छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने बच्चों को नशे से दूर रहने की बात करते हुए अपने ग्राम में नशा मुक्ति जनजागरूकता संदेश देने का आग्रह किया। साथ ही कक्षा भ्रमण कर छात्रों से सवाल जवाब भी किये और विद्यालय हेतु खेल सामग्री एवं क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य जे.एस. मरकाम, एस. उइके, मनीष कुमार सोनी, डॉ. महिताप सिंह धुर्वे, डॉ. कंचन बर्मन, मेनका यादव, रूपा सिंह ठाकुर, सुलोचना  परस्ते, विनय कुमार बिल्थरे एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!