A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करते 2 शातिर चोरों को बाइक सहित किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी की वारदात करते 2 शातिर चोरों को बाइक सहित किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर-  थाना अटलबंद पुलिस ने शादी समारोह के दौरान हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के महज एक घंटे के भीतर दो शातिर चोरों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के निर्देश पर क्षेत्र में आयोजित विवाह समारोहों को देखते हुए मैरिज होमों और समारोह स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी निर्देश की पालना में थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर की रात रिंकू मीना अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (RJ25-SZ-9614) को आदित्य रिसोर्ट के बाहर खड़ी कर शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भोजन कर बाहर लौटने पर उन्होंने पाया कि 2–3 युवक उनकी बाइक चोरी कर ले गए। इस पर थाना अटलबंद में मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई और पीछा करते हुए दोनों चोरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्यामसुन्दर (24) और श्यामवीर (34), निवासी साबोरा, थाना कुम्हेर, जिला डीग के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉक तोड़ने में प्रयुक्त मास्टर चाबी भी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वाहन चोरी के आदी हैं और उनसे शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!