

दहेज के लिए मारपीट , प्रताड़ित तथा जान से मारने के आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर – भुसावर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दहेज लोभी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और मारपीट कर पत्नी को अपनी जान देने के लिए मजबूर करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को गांव महु दलालपुर, थाना नई मंडी हिंडौन, जिला करौली निवासी कुम्हेरसिंह पुत्र भीमसिंह जाट ने भुसावर थाना में मामला दर्ज कराते हुए अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया था कि वे उनकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण तंग आकर उनकी बेटी ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। सीओ भुसावर वीरेन्द्रसिंह ने मय जाप्ता जांच शुरू की और गहन अनुसंधान के दौरान मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र महेश निवासी तरंगवा थाना भुसावर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।