A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

मिशन अमृत संचय अभियान का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित।

 

सोमवार, 15 दिसंबर 2025

मिशन अमृत संचय के तहत जल संरक्षण पर आयोजित किया जा रहा हैं जिला स्तरीय सम्मेलन।

Related Articles

 

खंडवा- कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में संचालित ‘‘मिशन अमृत संचय’’ अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा, अनुभवों के आदान–प्रदान एवं भावी कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आज किशोर कुमार सभागृह, खंडवा में जिला स्तरीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, विभिन्न पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा अपनाए गए नवाचारों को साझा करना तथा आने वाले समय में जल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण को केवल सरकारी योजना न मानकर जन आंदोलन के रूप में विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।

 

प्रथम सत्र में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10:30 बजे से आयोजित प्रथम सत्र में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, नगरीय निकायों के पार्षद एवं ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सक्रिय सहभागिता की। इस सत्र में वर्षा जल संग्रहण, तालाबों के पुनर्जीवन, कुओं एवं बावड़ियों के संरक्षण, खेत-तालाब योजना, जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े विभिन्न अनुभव साझा किए गए।

 

वक्ताओं ने बताया कि मिशन अमृत संचय के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में भू-जल स्तर में सुधार देखा गया है। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

 

द्वितीय सत्र में फील्ड स्तर की चुनौतियों पर चर्चा

 

दोपहर 2:00 बजे से आयोजित द्वितीय सत्र में नगरीय निकायों के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने सहभागिता की जायेगी। इस सत्र में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी सहयोग, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वित किये जाने को लेकर चर्चा होगी।

 

जल संरक्षण को नागरिक जिम्मेदारी बनाने का संकल्प

 

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मिशन अमृत संचय को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने तथा जल संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाने का संकल्प लिया। सभी से अपील की गई कि जल की एक-एक बूंद का संरक्षण कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल संसाधन सुनिश्चित किए जाएं।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रमिला सिधारे सहित जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!