
हमीरपुर: देवी प्रतिमाओं के विसर्जन विदाई समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल
हमीरपुर जिले में विजयदशमी के दूसरे दिन पंडालों में स्थापित देवी माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन विदायी समारोह में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया ।जिले के अलग -अलग स्थानों पर देवी माँ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
सुमेरपुर क़स्बे में स्थापित देवी माँ की प्रतिमाओं के विसर्जन विदाई समारोह में महिलाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ती गीतों में नृत्य करती नजर आयीं ।देवी माँ प्रतिमाओं का विसर्जन रोटीराम बाबा आश्रम के पास बने तलाब में किया गया।
वहीं मौदहा क़स्बे में स्थापित देवी माँ की प्रतिमाओं का विदायी समारोह में महिलाएं व युवा अबीर गुलाल उड़ाते हुए ढोल नगाड़ों व भक्ति गीतों में नृत्य करते नजर आए ।कस्बे में स्थापित देवी माँ की कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन अछरौल के पास नदी में किया गया तो कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन पिपरौंदा गांव के पास बने तलाब में किया गया।विसर्जन विदाई समारोह में जगह-जगह पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।