श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने भी संघ की सदस्यता
अखंड भारत न्यूज़ गुरुग्राम हरियाणा/ कर्ण सिंह लखेरा प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज बने गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ (Shramjeevi Patrakar Sangh) हरियाणा की गुरुग्राम (गुरुग्राम) जिला इकाई का गठन आज गुरुग्राम के शमा टूरिस्ट काम्प्लेक्स (samha tourist complex) में संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल की अध्यक्षता में किया गया। हरियाणा प्रदेश की आर्थिक नगरी कहे जाने वाले गुरुग्राम में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की गुरुग्राम जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई जिस में गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज को गुरुग्राम इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज व उपस्थित सभी पत्रकारों ने संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल का फूल मालाओं व पगड़ी व् शाल पहना कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा मैं नही हम की नीति पर काम करता है आज उसी कड़ी में श्रमजीवी पत्रकार संघ की मजबूती के लिये गुरुग्राम जिला इकाई का गठन किया गया है जिस में गुरुग्राम के वरिष्ठ पत्रकार सतबीर भारद्वाज को को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। *गुरुग्राम की जिला कार्यकारिणी* - जिला अध्यक्ष – सतबीर भारद्वाज - मुख्य संरक्षक – सुभाष चौधरी / अशोक गर्ग - मुख्य सलाहकार – ऋषि प्रकाश कौशिक - प्रवीण/उमेश गुप्ता/ईश्वर सिंह - जिला संगठन सचिव - विनायक - जिला महासचिव - कपिल गौड़ - जिला सचिव - सुमित ठाकुर/सुमित गर्ग - जिला सह सचिव - पवन शर्मा - जिला प्रचार सचिव - सोनिया - जिला मुख्य मीडिया प्रभारी - मनप्रीत - जिला सोशल मीडिया प्रभारी - अमन गुप्ता - जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी - हर्ष खटाना / रमाकांत उपाध्याय - जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी - योगेश / सुरेन्द्र - जिला क़ानूनी सलाहकार - अधिवक्ता विनय गौड़ के साथ - साथ विभिन्न पत्रकारों अर्जुन,मोहित,ऋषभ,रवीन्द्र कटारिया,गीतिका,अरविन्द,आनंद त्रिपाठी,विवेक,प्रियंका व् योगेश को गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। डॉ बंसल ने बताया कि गुरुग्राम जिला इकाई के गठन से पहले संघ की 6 जिलों गोहाना, अम्बाला, पलवल,रेवाड़ी,पटौदी व् हांसी में जिला इकाईयों का गठन हो चुका है। डॉ बंसल ने बताया कि इसी तरह अब सम्पूर्ण हरियाणा में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की जिला कार्यकारणीयों का गठन कर दिया जायेगा। इसी कड़ी में 6 जुलाई को सिरसा व् 13 जुलाई को हरियाणा की राजधानी चंडीगढ की कार्यकारिणीयों की नियुक्ति व घोषणा कर दी जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा एकमात्र ऐसा पत्रकार संघ है जिस की सदस्यता शुल्क केवल 10 रुपये है। यह सम्पूर्ण भारतवर्ष में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि संघ सभी पत्रकारों को एक साथ ले कर चलता है उन्हों ने संघ द्वारा सरकार के समक्ष रखी गई पत्रकार हितों की मांगों के बारे पत्रकारों को अवगत करवाया साथ ही पत्रकार एकता पर जोर दिया। संघ के नवनियुक्त गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सतबीर भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति के लिये श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ – साथ सभी पत्रकारों व श्रमजीवी पत्रकार संघ की समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद किया व संघ के प्रति निष्ठा व्यक्त की। बैठक में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल के साथ – साथ प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल,गुरुग्राम जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतबीर भारद्वाज,सुभाष चौधरी,अशोक गर्ग प्रवीण,उमेश गुप्ता,ईश्वर सिंह, विनायक, कपिल गौड़, सुमित ठाकुर,सुमित गर्ग,पवन शर्मा,सोनिया, मनप्रीत,अमन गुप्ता,हर्ष खटाना,रमाकांत उपाध्याय, योगेश, सुरेन्द्र, अधिवक्ता विनय गौड़, अर्जुन,मोहित,ऋषभ,रवीन्द्र कटारिया,गीतिका,अरविन्द,आनंद त्रिपाठी,विवेक,प्रियंका व् योगेश के साथ साथ अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।