

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। शासन के निर्देश पर सिंचाई विभाग महोबा बंधी कस्बे की बंधी के दस्तावेज तैयार करने में जुट गया है। दो दिन बाद मौके पर आकर बंधी की नापजोख करके रिपोर्ट प्रशासन को देंगे।
लव जिहाद, धर्मांतरण, गैंगरेप के आरोपी का लाज बस स्टैंड में सिंचाई विभाग की बंधी ध्वस्त करके बनाया गया है। वर्ष 2021 में हाईकोर्ट ने सिंचाई विभाग की रिपोर्ट पर बंधी में बने आवासों को ढहाने के आदेश पारित किए थे। इस आदेश पर प्रशासन ने छह माह की मोहलत हाईकोर्ट से मांगी थी। इसके बाद इस आदेश को प्रशासन दबाकर बैठ गया। इस घटना के बाद अब प्रशासन फिर से सक्रिय हुआ है। चूंकि बंधी सिंचाई विभाग महोबा के अधीन है। लिहाजा सिंचाई विभाग महोबा की रिपोर्ट पर ही कार्यवाही का इंतजार हो रहा है। नगर पंचायत बस स्टैंड में बने लाज पर नोटिस चस्पा करके इस भवन को अवैध बता चुका है। सिंचाई विभाग महोबा के एसडीओ रवि गुप्ता ने बताया कि सोमवार को ऑफिस खुलने पर अभिलेख तैयार किया जा रहे हैं। बुधवार को मौके पर जाकर नापकोख करके रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप देंगे। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर की यह बंधी 40 फीट चौड़ी है।
